बांदा, जून 23 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र में बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार मौत के गाल में समा गए। दुर्घटना इतनी भीषड़ थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे जिससे उन्हें सिर में अधिक चोटों से रक्तस्राव हो गया। डायल-112 पर सूचना पर पहले अतर्रा सीएचसी फिर वहां से मेडिकल कालेज भेज गया जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार करीब 80 से 90 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे। हादसे से सूचना पर शादी वाले घरों में मातम छा गया। ताऊ जगनेश ने बताया कि राहुल दो भाइयों बड़ा था। दो बहनें हैं। राहुल 11वीं में पढ़ता था। वहीं राजू के चाचा कलुवा ने बताया कि राजू दिल्ली मे रह कर ड्राइवरी करता था। वह एक माह पहले ही गांव आया था। उसके दो पुत्र हैं। अचानक हुई इस घ...