कटिहार, अप्रैल 13 -- कटिहार कोढ़ा-कटिहार मुख्य सड़क मार्ग पर हाजीपुर के निकट सड़क हादसे में नई ट्रैक्टर गाड़ी पलट जाने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा के केरवन थाना निवासी राम नारायण प्रसाद के पुत्र बैद्यनाथ कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पटना से सालमारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान हाजीपुर के पास तेज गति के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि चालक बैद्यनाथ कुमार बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही निकटवर्ती कोलासी पुलिस शिविर कैंप को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही कैंप प्रभारी श्रवण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता...