लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर ने कुछ ही मिनटों के भीतर दो अलग-अलग हादसों को अंजाम दिया। इस दर्दनाक घटनाक्रम में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बर्लिंगटन चौराहे के पास हुई इस घटना में फॉर्च्यूनर चालक ने पहले आलमबाग निवासी सुनील उर्फ सोनू की होंडा एक्टिवा को पीछे से इतनी तेज रफ्तार में टक्कर मारी कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुनील घर लौट रहा था और पल भर में सब कुछ खत्म हो गया। परिवार में इस खबर के पहुंचते ही कोहराम मच गया।पहले हादसे के बाद भी चालक ने वाहन की रफ्तार कम नहीं की। अनियंत्रित होकर फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.