बस्ती, जनवरी 28 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने रेलवे गेट को तोड़ दिया। गेटमैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। इस बीच सत्याग्रह एक्सप्रेस अप को 10 मिनट तक आउट साइड रोकना पड़ा। इसके बाद लगभग एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन स्लाइडर बूम लगाकर किया गया। मंगलवार की देर शाम 7:15 बजे गोरखपुर- गोंडा रेल खंड पर स्थित आदर्श रेलवे स्टेशन बभनान के पूर्वी रेलवे गेट संख्या-222 ए उत्तरी बूम को गौरा चौकी से बभनान की ओर आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने तोड़ दिया। गेटमैन ने रेलवे गेट के दोनों बूम गिरा दिया। जिससे पिकअप दोनों बूम के बीच फंस गई और इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर और आरपीएफ बभनान को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने पिकअप को हिरासत में ले लिया। इस बीच गोरखपुर से गोंडा की ओर जा रही सत्याग्रह एक्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.