फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 8 -- कायमगंज, संवाददाता। कम्पिल क्षेत्र के गांव हजरतगंज निवासी अवधेश कठेरिया का 13 वर्षीय पुत्र कुनाल जीत सिंह घर बाहर के लिए निकला। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और पिकअप को पकड़ लिया। गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस ने बच्चों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार जख्मी, रेफर यह भी पढ़ें- ट्रक व हाईवा की टक्कस में यूपी का चालक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...