गौरीगंज, जून 22 -- अमेठी। संवाददाता।अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से एक एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक अपने वाहन से घायल बुजुर्ग को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां हालत गंभीर देखकर बुजुर्ग को गाड़ी पर ही छोड़कर फरार हो गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहू की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। मृतक की बहू निशा कुमारी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके ससुर सत्यनारायण अग्रहरि उम्र लगभग 60 वर्ष रविवार के देर शाम फेरी कर साइकिल वापस घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से वृद्ध की मौत इसी दौरान सामने गौरा गांव के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन संख्या यूपी 36 एटी 3172 के चालक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार ...