बागपत, मार्च 22 -- बागपत। टटीरी-सूरजपुर महनवा मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप में घायल हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। सूरजपुर महनवा निवासी मृतका वृद्ध महिला माया देवी के पुत्र अजय ने बताया कि उसका मां घर के सामने खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार आ रही दूध से भरी पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोगों और पड़ोसियों ने महिला को तुरंत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक का...