गोरखपुर, अप्रैल 9 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के गौनर निवासी विन्द्रावती का बेटा बलिराम गौड़ अपने मित्र दीपक विश्वकर्मा के साथ एक अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे बाइक से डुमरी घर लौट रहे थे। वे महुअवां बुजुर्ग हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बलिराम और दीपक को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने पिकअप की फोटो मोबाइल में कैद कर ली। आनन-फानन में घायल बलिराम को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके साथी का इलाज जारी है। अंतिम संस्कार में व्यस्त होने के कारण परिजन तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सके। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मां विन्द्रावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जा...