अयोध्या, जनवरी 3 -- अयोध्या,संवाददाता। थाना इनायत नगर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत पलिया जगमोहन सिंह के मजरे पूरे बहिरा में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। खेत की रखवाली करने गए किसान को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन और ग्रामीण तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार बहिरा गांव निवासी 42 वर्षीय विजय मिश्रा शुक्रवार रात छुट्टा मवेशियों के झुंड से खेत की फसल को बचाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सड़क पर तेज गति से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर ही गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में विजय ...