दरभंगा, मई 10 -- संजय लाला,दरभंगा। मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के कमतौल गांव में शनिवार को तेज रफ्तार नेपाली नंबर के वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल पांचवीं कक्षा की छात्रा को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतका की पहचान कमतौल वार्ड नंबर 14 निवासी सतनाम महतो की पुत्री स्वरागनी कुमारी (आठ साल) के रूप में की गई है। मृतका के मामा सुमित कुमार ने बताया कि स्वरागिनी ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान कमतौल चौक पर तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। यह भी पढ़ें- स्कूल से निकलकर चॉकलेट खरीदने गई बच्ची को वाहन ने रौंदा, मौत बच्ची को रौंदने के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने बच...