रामपुर, मार्च 5 -- स्वार। बिलासपुर-स्वार मार्ग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार थार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षेत्र के गांव रजानगर निवासी इरशाद अली का 20 वर्षीय बेटा इरशान अली मंगलवार रात ईशा की नमाज और तरावीह अदा करने के बाद अपने दोस्त फरमान के साथ उसकी थार से स्वार की ओर निकला था। बताया जाता है कि लौटते समय रजानगर के पास वाहन तेज गति में था। इसी दौरान चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और थार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।हादसा इतना भीषण था कि इरशान अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.