नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- कानपुर, संवाददाता। यूपी के कानपुर के कल्याणपुर आवास-विकास में शनिवार देर शाम थार से कुचलकर एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद थार उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटती ले गई। इसके बाद गाड़ी का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थार एक युवती चला रही थी। उसके साथ गाड़ी में एक अन्य युवती और युवक भी सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि युवतियां नशे में थीं। हादसे के बाद दोनों युवतियां दूसरी कार से वहां से चली गईं। पनकी के स्वराजनगर निवासी संतोष सिंह चौहान एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में एजेंट थे। परिवार में पत्नी सुनीता, इंजीनियर बेटा राहुल और बेटी साक्षी हैं। बेटी बेंगलुरु में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है। संतोष शनिवार देर शाम पत्नी सुनीता के लिए साड़ी खरीदने केशवपुरम स्...