कौशाम्बी, मई 24 -- कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावां के पास रविवार को नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 बकरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 25 बकरे घायल हो गए। डीसीएम के चालक समेत तीन लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना की बदौलत हाईवे पर जाम की समस्या भी सामने आई। डीसीएम जसवंत नगर (इटावा) से करीब ढाई सौ बकरे लादकर कोलकाता मंडी जा रही थी। अंदावां के समीप रफ्तार अधिक होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और डीसीएम हाईवे के बीचों-बीच पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कई बकरे उसके नीचे दब गए। यह भी पढ़ें- बकरों से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, मदद की बजाय लूट मच गई, बकरे लेकर भागे लोग दुर्घटना में चालक चांद बाबू उर्फ गोलू पुत्र रफीक अहमद निवासी बैरा गरीब थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर को मामूली चोटें आईं। वहीं उसमें सवार मजदूर ...