सीतापुर, मार्च 19 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर के भदफर इलाके में बुधवार देर रात तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर-टॉली और बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो भदफर पुलिस की दीवार से टकरा गई। पुलिस चौकी की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक और बोलेरो सवार दो लोग चोटिल हो गए। भदफर इलाके में तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर से डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं, इसके बाद अनियंत्रित डीसीएम बोलेरो से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बोलेरो पुलिस चौकी की दीवार में जा घुसी। हादसा देख अफरा- तफरी मच गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक और बोलेरो चालक दो लोग चोटिल हो गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भेजवाया। जहां उनका इलाज चल ...