लखनऊ, अप्रैल 11 -- बंथरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डीसीएम से एक मारुति वैन टकरा गई। उस वक्त वैन में कोई बैठा नहीं था। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर मौके से भाग गया। बंथरा गांव निवासी नंद लाल शुक्रवार को अपनी मारुति वैन से सरोजनीनगर गए थे। वह शाम करीब 5 बजे लौट रहे थे। तभी उन्होंने बंथरा स्थित राजपूत नर्सिंग होम के पास कानपुर रोड किनारे वैन खड़ी कर दी और दवा लेने चले गए। इस दौरान सरोजनी नगर की तरफ से पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने खड़ी वैन में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन नाले पर चढ़ते हुए कमल दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने जाकर रुकी। वहीं घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बाद में जानकारी होने पर नंदलाल ने घटना की तहरीर बंथरा थाने में दी। पुलिस डीसीएम नंबर के आधार पर उसके चालक का पता लगा रही है।

हिंदी...