तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक मौके से फरार
शामली, जून 24 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा के निकट तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के हरासली निवासी नसीम पुत्र वीर मोहम्मद शाहपुर क्षेत्र स्थित एट ईट भट्टे पर मजदूरी करता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.