अयोध्या, अप्रैल 12 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र स्थित तिहुरा माझा मार्ग पर तेज रफ्तार डम्फर ने बालक को कुचल दिया। स्थानीय लोग घायल बालक को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले ग्रामीणों ने आक्रोश में कुछ देर के लिए मार्ग को बंद कर दिया था। ऐतिहातन कोतवाल ने कई थानों की पुलिस को बुला लिया और लोगों को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक रविवार लगभग पांच बजे बादल उर्फ आयुष (4) पिता वीरेंद्र यादव घर के सामने खेल रहा था। तभी समीप से बालू लदा तेज रफ्तार डम्फर निकलते हुए बालक को रौंद दिया। जिससे बालक कमर के निचले हिस्से में ज्यादा घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन घायल बच्चे को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.