नोएडा, मार्च 22 -- नोएडा। सर्फाबाद गांव में तेज रफ्तार डंफर चालक ने बुलेट सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर-113 थाने में दी शिकायत में अखिलेश यादव ने बताया कि दस मार्च को उनका बेटा अंकित यादव परथला स्थित घर से दिल्ली जा रहा था। सर्फाबाद गांव के पास तेज रफ्तार डंफर ने उसकी बुलेट में टक्कर मार दी। आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों ने अंकित को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उसका वहीं पर उपचार चल रहा है। घायल युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...