झांसी, दिसम्बर 15 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गुरसरांय सड़क पर गांव बरौरी मोड़ पर तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में 12वीं के छात्र की मौत हो गई। मृतक प्रधान का भतीजा बताया जा रहा है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया तो गांव में मातम। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बरौरी निवासी सुनील राजपूत (18) बेटा मानवेंद्र राजपूत एक कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। सोमवार को दोपहर वह अपने गुरसरांय रोड स्थित मकान पर जा रहा था। जैसे ही बाइक लेकर बाइक लेकर गांव के मोड़ पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा डंपर टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सुनील गिरकर डंपर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। ...