रायबरेली, जून 29 -- डलमऊ (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली में डलमऊ थाना क्षेत्र के घुरवारा बाजार में सोमवार दोपहर के समय एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें डंपर और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक मामूली रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, मां की मौतघटना का विवरण सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे डलमऊ से घुरवारा बाजार जाते समय घोरवारा बाजार के पास एक बाइक सवार और सामने से रायबरेली की तरफ से फतेहपुर जा रहे डंपर में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सुनीता 45 वर्ष पत्नी रामसुमेर, निवासी मधुकरपुर नवीन, थाना डलमऊ, की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा उनका 20 वर्षीय पुत...