प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देररात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पट्टी क्षेत्र के मुजाही वीद गांव निवासी 30 साल के अनिल कुमार गौतम और अमृतलाल गौतम मोबाइल टावर पर काम करते हैं। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे महरूपुर गेट के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि दोनों घायल देर रात अस्पताल लाए...