मुरादाबाद, मार्च 2 -- रविवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कमालपुरी गांव में सड़क किनारे लगा बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद गांव में अंधेरा छा गया और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमालपुरी में स्थित मंदिर के निकट सड़क किनारे लगे बिजली पोल में तेज गति से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी, कि पोल टूटकर सड़क की ओर झुक गया और बिजली लाइन नीचे लटक गई। गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने एहति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.