औरंगाबाद, मई 22 -- शिक्षिका समेत दो महिलाएं व मासूम घायल, बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगंज मुख्य पथ पर चित्रसारी गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया।

घायलों की स्थिति दुर्घटना में टेंपो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि टेंपो रफीगंज से शिवगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने चित्रसारी गांव के पास टेंपो को जोरदार धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय सहायता स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को तत्काल रफीगंज...