झांसी, जून 23 -- झांसी (गुरसरांय)। गुरसरांय थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। मंगलवार की देर रात मंडी के पास तेज रफ्तार डंपर ने सब्जी लेकर आ रहे अधेड़ को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मढ़ौरी निवासी धर्म कोरी (50) किसान था। मंगलवार को वह घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। जैसे ही गुरसरांय मंडी के पास पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा डंपर टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह उछलकर दूर गिर और डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से व्यापारी की मौत, मचा कोहराम हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घ...