रुडकी, अप्रैल 3 -- झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर किसान चौक के पास तेज मिट्टी से भरे रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देररात सहारनपुर के खेड़ा मुगल गांव निवासी 21 वर्षीय शहजाद, शाहिद और जावेद बाइक पर सवार होकर मंगलौर से झबरेड़ा होकर अपने घर लौट रहे थे। किसान चौक के पास मिट्टी से भरे अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहिद और जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.