उरई, मार्च 19 -- उरई। नेशनल हाईवे के ग्राम कैथेरी गांव के बाहर बुधवार रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई जो खेत से अपने घर आ रहा था। हादसे के बाद डंपर लेकर ड्राइवर भाग निकला जबकि हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के उमरारखेड़ा निवासी 60 वर्षीय हरिमोहन कुशवाहा की काबिलपुरा में खेती हैं। वह रोज खेतों पर जाते थे। बुधवार शाम को भी वह खेत पर गए थे और देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही बाइक झांसी-कानपुर हाईवे पर एक्सप्रेसवे के कैथेरी टोल मोड़ के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक समेत किसान लोहे के सेफ्टीवाल टीनशेड से जा टकराया। जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.