आगरा, मार्च 26 -- मथुरा-आगरा हाइवे पर सिकंदरा क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रहे लोडर टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मनीष (32) पुत्र अजीज कंम्फर्ट, निवासी लालकुर्ती सदर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मनीष सिकंदरा स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में डिलीवरी का काम करता था। वह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूटी लेकर घर से निकला था। कह रहा था कि वह मथुरा माल सप्लाई के लिए जा रहा है, लेट आएगा। देर रात करीब 1:20 बजे जब वह साथियों के साथ लोडर टेंपो से वापस लौट रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण लोडर टेंपो की दिशा बदल गई। मथुरा की ओर घूम गया। रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड की ओर ड...