मधुबनी, मई 29 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। शहर में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक 13 वर्षीय मासूम की जान ले ली। भौसा चौक से डुबरबौना जाने वाली मुख्य सड़क पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय मासूम की जानघटना का विवरण गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए झंझारपुर आरएस थाना एस एच ओ माया कुमारी और पुलिस देर रात तक मौके पर कैंप करती रही। मृतक की पहचान बेहट गांव निवासी संजय पासवान के पुत्र गोलू कुमार (13) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे गोलू सलहेश स्थान के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान डुबरबौना की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ब...