मेरठ, अप्रैल 18 -- फलावदा-मवाना मार्ग पर शनिवार देर रात करीब पौने दस बजे भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार हो गया। शनिवार रात सुरेन्द्र पुत्र सुखबीर निवासी नगला हरेरू अपने साथी राजेश पुत्र मामराज के साथ बाइक द्वारा फलावदा से अपने गांव लौट रहे थे। मेड्डी ग्रीन कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सुरेन्द्र की मौके पर मौत ही मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान मेरठ निवासी स्कूटी सवार एमआर मकसूद, जो दवाई लेकर फलावदा से मेरठ लौट रहा था, हादसा देखकर संतुलन खो बैठा और घायल हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत घायलों को अस्पताल भेजा गया घटना ...