भागलपुर, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर कोठी गांव के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान छोटी श्रीरामपुर कोठी निवासी महेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महेश कुमार गुप्ता अपने घर के बाहर सड़क किनारे बने नाले के पास खड़े थे। इसी दौरान अकबरनगर से सुल्तानगंज की ओर जा रही तेज गति में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे ऊंचे नाले पर चढ़ते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों क्षेत्र में निर्माण सामग्री लदे ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ...