हाजीपुर, मई 15 -- हाजीपुर,संवाद सूत्र। महुआ थाना क्षेत्र के मधौल गांव में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला का बायां पैर और बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। जबकि गोद में मौजूद ढ़ाई ‌वर्षीय बच्चे को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घायल महिला की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रिंकी देवी,पति संतोष कुमार दास के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी ठोकर, महिला का हाथ-पैर फ्रैक्चर घटनाक्रम रिंकी देवी अपने ढ़ाई वर्षीय पुत्र आशीष को गोद में लेकर बाइक से अपने मायके भगवानपुर जा रही थीं। बाइक उनके देवर प्रमोद कुमार चला रहे थे। सुब...