श्रावस्ती, जून 10 -- हरिहरपुररानी। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के भंगहा मोड़ पर मंगलवार रात में तेज रफ्तार से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गुमटी में जा घुसी। गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें मौजूद हसीना (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...