तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से परचून दुकानदार की मौत
हरदोई, सितम्बर 1 -- हरदोई। तत्यौरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार परचून दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन कस्बा निवासी 45 वर्षीय विमलेश कस्बे में परचून की दुकान चलाते थे। पत्नी विनीता ने बताया कि दोपहर में दोनों बाइक से विमलेश की दवा लेने हरदोई आए थे। दवा लेने के बाद दंपति बाइक से घर लौट रहे थे। तत्यौरा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बावन में हादसे में घायल ग्रामीण ने जान गंवाई टक्कर लगने से विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पत्नी भी हादसे में चोटिल हुईं।परिजन गंभीर हालत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.