औरैया, मार्च 29 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से हुई एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार ग्राम नुनहां निवासी अर्जुन सिंह का पुत्र नितिन कुमार 18 मार्च की रात करीब 11:30 बजे शादी समारोह से मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। फफूंद-बाबरपुर मार्ग पर कन्हैयापुर के पास वह किसी कार्य से सड़क किनारे खड़ा था, तभी पीछे से तेज गति से आए ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में नितिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया था। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को ...