औरैया, अप्रैल 7 -- कुदरकोट, संवाददाता। एरवाकटरा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। गांव मारवाड़ी निवासी धर्मपाल अपनी पत्नी सुशीला और पुत्र ओमचरन के साथ उमरैन कस्बे में कपड़े खरीदने आए थे। बताया जा रहा है कि दंपति किशनी-बिधूना मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक दुकान पर खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान उनका पुत्र ओमचरन खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया। तभी एरवा कटरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रैक्टर बच्चे को टक्कर मारता हुआ निकल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए। परिजन आनन-फानन में घायल मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवा कटरा ले गए। अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.