गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत भंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंजो गांव में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक अमरेश कोरवा की मौत हो गई। मृतक सिंजो गांव निवासी इंद्रदेव कोरवा का पुत्र था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर करीब पांच घंटे तक सड़क जाम कर दिया। उससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस के आश्वासन के बाद देर रात सड़क जाम समाप्त कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरेश रोज की तरह गुरुवार शाम करीब 6 बजे अपने गांव के बाजार से घर लौट रहा था। उसी दौरान सिंजो मोड़ के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमरेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.