गंगापार, मार्च 17 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। क्षेत्र के बरदहा चौराहे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पान की दुकान में घुस गई। देवरी खुर्द निवासी पृथ्वी पाल पटेल कई वर्षों से अपने घर के सामने पान की गुमटी चलाते हैं।बताया गया कि कोहड़ार की ओर से गिट्टी लादकर आ रही ट्रेलर तेज गति में थी। चौराहे पर पहुंचते ही वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क छोड़ते हुए सीधे दुकान को तोड़ता हुआ घर के सामने जाकर रुक गया। घटना में दुकान को काफी नुकसान हुआ, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.