तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, मौत
गोरखपुर, मई 17 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला कस्बे के चंद चौराहा के पास रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने साइकिल सवार बालिका को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। छात्रा को ठोकर मारने से पहले उसने कई और वाहनों में भी टक्कर मार था। जानकारी के अनुसार अहिरौली गांव निवासी दिवंगत नारायण की 13 वर्षीय बेटी शीतल मोदनवाल कस्बे में अपने मामा विशाल के घर रहकर पढ़ाई करती थी। वह शुक्रवार शाम साइकिल से सामान लेने बाजार गई थी। वापस लौटते समय चंद चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर पहले एक बाइक और कार से टकराया, इसके बाद साइकिल सवार छात्रा को रौंदते हुए बड़हलगंज की तरफ भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.