मऊ, मार्च 25 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत पिढ़वल क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बुधवार की अल सुबह करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ट्रैक्टर चालक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। घटना के बाबत मृतक की पत्नी की तहरीर पर घोसी थाने में अज्ञात ट्रैलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, साथ ही पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन को भी कब्जे में ले ली है। बलिया जनपद के भीमपुरा थाना अंतर्गत सिधौली निवासी 45 वर्षीय मुन्ना बुधवार की सुबह मऊ से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर घोसी के पिढवल मोड़ पर बनवाने के लिए जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.