रामगढ़, जून 26 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के छतरमांडू गांव में एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर मकान और दुकान में घुस गया। जिससे लाखों रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ट्रेलर व ट्रक की टक्कर में चालक गंभीरप्राथमिकी की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरमांडू निवासी प्रदीप कुमार 49 वर्ष पिता रामदेव महतो के दिए गए आवेदन के आधार पर रामगढ़ थाना में कांड दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में ट्रेलर संख्या सीजी 13 एडी 9455 के चालक पर लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है।दुर्घटना का विवरण आवेदन के अनुसार 21 जून की सुबह करीब चार बजे ट्रेलर अनियंत्रित होकर रामदेव महतो के आवासीय परिसर एवं दुकान में घुस गया। दुर्घटना में...