रायबरेली, मार्च 29 -- रायबरेली, संवाददाता। जिले के गदागंज थाना क्षेत्र में जलालपुर धई रेलवे स्टेशन के पास एक अधेड़ व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जो पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और स्थानीय लोगों की मदद से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही परिजनों को सूचना दी जाएगी और मामले में कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...