फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर। बांदा-बहराइच मार्ग पर राधानगर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास साइकिल सवार तीन मासूम बच्चों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा बच्चा सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। ट्रक की तलाश में पुलिस जुटी है। मदनपुर गांव निवासी गोपी किशन का आठ वर्षीय पुत्र किशन अपने गांव के ही 11 वर्षीय विमल पुत्र पिंकू और 10 वर्षीय अनिल पुत्र पिंकू के साथ शनिवार को करीब चार बजे गांव के पास ही बाग से बेर तोडकर साइकिल से घर वापस घर आ रहे थे। पीछे से पैदल चारे का बोझ लेकर विमल की मां भी आ रही थी। साइकिल अनिल चला रहा था। दोनों बच्चे पीछे बैठे थे। तभी पीछे से आया ट्रक टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर लगने से अनिल तो दूर खेतों ...