झांसी, सितम्बर 20 -- झांसी, संवाददाता । झांसी-कानपुर एनएच पर सेमरी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने 65 वर्षीय वृद्ध को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। वह अपने भाई, पत्नी, नाती-नातिन के साथ नासिक में त्रयंबकेश्वर से दर्शन पूजन कर सिद्धार्थनगर जा रहे थे। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिद्धार्थनगर के बासी थाना के गांव खुटहना निवासी 65 वर्षीय राजाराम पांडे कुछ दिनों पहले पत्नी जयंती देवी पांडे, भाई रामआसरे पांडे, पोती महक (12) और पोते गौरव (11) के साथ ज्योर्तिर्लिंग के दर्शन करने बस से गए थे। उसके साथ बस में करीब 50 श्रद्धालु और भी सवार थे। शनिवार को बस सेमरी टोल प्लाजा के पास बस चाय-नाश्ते के लिए रोकी गई। राजाराम पांडे नीचे उतरकर सड़क पर पैदल जा रहे थे। तभी तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार...