संतकबीरनगर, जून 19 -- संतकबीरनगर, राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर जिले के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। खून से लथपथ युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया।महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जोगाराजा निवासी कमलेश पाण्डेय का पुत्र प्रिंस पाण्डेय (23) शुक्रवार को अपनी बाइक से बखिरा क्षेत्र में स्थित ननिहाल जा रहा था। बताया जाता है कि वह धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर दिकतौली गांव के समीप पहुंचा था। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रिंस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप...