मुंगेर, अप्रैल 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के हेमजापुर चौक पर शनिवार की दोपहर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने 7 वर्षीय मासूम अनुराग कुमार को बुरी तरह कुचल दिया और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे बालेश्वर चौधरी का पुत्र अनुराग हेमजापुर चौक के समीप था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा ट्रक के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया, लेकिन चालक भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। परिजनों ने आनन-फानन में घायल अनुराग को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि बच्चे की हालत बेहद चिंताजनक है और पैरों में आई गंभीर चोटों के कारण भविष्य मे...