शामली, मई 7 -- बाबरी। बाबरी क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार के पास खड़ा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार क़ो सुधांशु ओझा पुत्र रामशंकर ओझा निवासी एम एम अंकुर विहार उत्तर प्रदेश कार द्वारा केदारनाथ यात्रा से वापस लौट रहे थे। रास्ते में ज़ब कार सवार बाबरी क्षेत्र के दिल्ली देहरादून नेशनल हाइवे पर पहुंचे तभी कार से कोई आवाज सुनाई दीं, जिसको चेक करने के लिए उन्होंने अपनी कार साइड में खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से तेज गति और अनियंत्रित ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के पास खड़ा युवक सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.