मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-बरौनी हाइवे पर मुशहरी राम गांव के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कार में ठोकर मार दी। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तुर्की थाना क्षेत्र के सुमेरा निवासी सुरेश पासवान (65), सुलेखा देवी (60), हरिकिशोर पासवान (36) और रविरंजन कुमार (34) को स्थानीय लोगों की मदद से सकरा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सुरेश पासवान को लकवा हो गया था, उन्हें समस्तीपुर जिले के चकबाखड़ गांव लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने कार में ठोकर मार दी। ट्रक समस्तीपुर और कार मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रही थी। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.