आदित्यपुर, मई 22 -- ग़म्हरिया। कांड्रा मोड़ में गुरुवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारते हुए बाउंड्री तोड़ वन विभाग परिसर में घुस गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से कांड्रा मोड़ से गुजरने के क्रम में चालक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो, स्कॉर्पियो और अर्टिगा वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद भी ट्रक नहीं रुकी और वन विभाग की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए परिसर के अंदर जा घुसा। घटना के दौरान आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कांड्रा थाना पुलिस को दी।गनीमत रही कि हादसे के समय वाहनों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि दु...