देवरिया, मार्च 6 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया-मझौली मार्ग पर शुक्रवार की भोर में ट्रक और टैंकर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में टैंकर में सवार दो खलासियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भारत पेट्रोलियम का टैंकर शुक्रवार की भोर में मैरवा से पेट्रोल खाली कर वापस बैतालपुर स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो जा रहा था। इसी दौरान भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर में सवार दो खलासियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक किस...