समस्तीपुर, जून 29 -- समस्तीपुर। रेलमंडल के समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या 1ए सी के बूम में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे फाटक का बूम काफी क्षतिग्रस्त हो गया। गुमटी पर तैनात कर्मियों ने बताया कि समस्तीपुर से दरभंगा की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 22564 अंत्योदय एक्सप्रेस को पास कराने के लिये गुमटी बंद किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने ठोकर मार कर बूम को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया के निर्देश पर एसआई पीके चौधरी व श्याम सुंदर कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुये उक्त ट्रक को जब्त कर चालक विजय कुमार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उधर, रेल कर्मियों ने क्षतिग्रस्त बूम की मरम्मत कर फ...